1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 जून राशिफल: कर्क राशि वाले विरोधियों से रहें सावधान, मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा दिन

22 जून राशिफल: कर्क राशि वाले विरोधियों से रहें सावधान, मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा दिन

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Jun 21, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 04:18 pm IST

आइए जानते हैं कैसा बीतेगा आपका 22 जून का दिन।

Horoscope 22 June 2019
Horoscope 22 June 2019

कुंभ राशि- वालों आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताज़गी बनाएं रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न लेने दें। हो सकता है बॉस आपको किसी जरूरी काम से विदेश यात्रा पर भेज सकते हैं। आज तुलसी के पौधे में दिया जलाएं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा । 

मीन राशि- वालों आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किए गए प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे । पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों सलाह लें। आज विरोधी पक्ष आपसे दूर रहने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। टीचरों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। माता दुर्गा की पूजा अर्चना करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।