1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 नवंबर राशिफल: चंद्रमा मकर राशि में कर रहा है प्रवेश, जानिए बाकी राशियों का हाल

4 नवंबर राशिफल: चंद्रमा मकर राशि में कर रहा है प्रवेश, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2019 03:00 pm IST,  Updated : Nov 04, 2019 03:03 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है । अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल भोर 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगी । आज दुर्गाष्टमी व्रत है ।

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है । अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल भोर 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगी । आज दुर्गाष्टमी व्रत है । ये प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है । आज के दिन माँ दुर्गा की आराधना की जाती है और व्रत किया जाता है । कहते हैं इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है साथ ही बता दूं कि आज गोपाष्टमी व्रत भी है । कहते हैं कि इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गौ चारण लीला शुरू की थी । आज के दिन गायों की विशेष रूप से पूजा करने का विधान है।

आज के दिन ऐसा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है । आज के दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए । अत: आज दुर्गाष्टमी और गोपाष्टमी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपने प्रगति के मार्ग प्रशस्त करने के लिये, आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए, आज हम इसकी चर्चा करेंगे।

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं । किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है । परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा । संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है । लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है । किसी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है । शिवलिंग पर जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । Sea Green, 4

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा । परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा । पुराने यादें ताजा करके आप काफी आनंदित महसूस करेंगे । आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे । ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी । आपको अचानक धन लाभ होगा । माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा । आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी । अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे । Black, 9

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल