1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सूर्य कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, गोचर से आपकी राशि का होगा ये हाल

सूर्य कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, गोचर से आपकी राशि का होगा ये हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:45 pm IST

सूर्य के इस गोचर का सिर्फ कन्या राशि पर ही नहीं बल्कि हर राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। जानें अपनी राशि का हाल।

 sun transit virgo 17 september
sun transit virgo 17 september

धनु राशि
सूर्य का आपकी जन्मपत्रिका के दसवें भाव में गोचर हुआ है। आपकी जन्मपत्रिका में सूर्य शुभ है लिहाज़ा इस गोचर से आपको शुभ फल ही प्राप्त होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अगर आप बेरोज़गार हैं और नौकरी की तलाश काफी समय से चल रही है तो अगले 30 दिनों के भीतर आपको नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। वहीं पिता के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।अतः सूर्य के इस गोचर में शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए आपको काले व नीले रंग के
कपड़ों से परहेज़ करना है। अगले 30 दिनों तक काले व नीले रंग के वस्त्र आपको धारण नहीं करने चाहिए।

मकर राशि
सूर्य का आपकी जन्मपत्रिका के नौवें भाव में गोचर हुआ है। सूर्य आपकी जन्मपत्रिका में अशुभ घर का मालिक है। सूर्य के इस गोचर में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। लिहाज़ा खुद को ऊर्जावान बनाए रखें और हर फैसला सोच समझ कर करें। आपको फायदा मिलेगा। अतः सूर्य के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए अगले 30 दिनों तक घर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। इससे निश्चित ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल