1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सूर्य कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, गोचर से आपकी राशि का होगा ये हाल

सूर्य कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, गोचर से आपकी राशि का होगा ये हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 16, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:45 pm IST

सूर्य के इस गोचर का सिर्फ कन्या राशि पर ही नहीं बल्कि हर राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। जानें अपनी राशि का हाल।

 sun transit virgo 17 september
sun transit virgo 17 september

तुला राशि
आपकी जन्मपत्रिका के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। आपकी जन्मपत्रिका में सूर्य अकारक है। बारहवां घर व्यय भाव के नाम से भी जाना जाता है। आपकीजन्मपत्रिका में सूर्य के बारहवें भाव में गोचर से आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। लिहाज़ा ध्यान रखें कि फिजूलखर्ची ना हो। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे जिससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। अतः सूर्य के इस गोचर में शुभ फलों की प्राप्ति व अशुभ फलों के प्रभाव से बचने के लिए आपको अपने घर में सूर्य का प्रकाश आने के मार्ग खोलने चाहिए। जैसे आप अपने घर के दरवाज़े व खिड़कियां दिन के समय खोल कर रखें ताकि घर में सूर्य की किरणें आएं व घर से हर प्रकार नकारात्मकता दूर हो।

वृश्चिक राशि
आपकी जन्मपत्रिका के ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर हुआ है। आपकी जन्मपत्रिका के इस भाव में सूर्य के इस गोचर से आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपके आय के स्त्रोत और मजबूत होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। वहीं इस दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अतः सूर्य के इस गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आपको नॉन वेजिटेरियन खाने से परहेज़ करना चाहिए। खासतौर से अगले 30 दिन आप मांसाहारी भोजन से दूरी बनाकर रखें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल