1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 मई राशिफल: शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली, वहीं ये लोग पा सकते है कामयाबी

11 मई राशिफल: शनिवार का राशिफल इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशहाली, वहीं ये लोग पा सकते है कामयाबी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2019 02:30 pm IST,  Updated : May 11, 2019 09:11 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्य कर रहा है कृतिका नक्षत्र में प्रवेश, जानें कैसा बीतेगा आपका शनिवार का दिन।

Horoscope 11 may 2019
Horoscope 11 may 2019

सिंह राशि
आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत सफल भी होगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि
आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। मंदिर में सरसों का तेल दान करें, लाभ के अवसर मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल