1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मई 2018: माह का पहला मंगलवार, इन राशियों के लिए हो सकता है भाग्यशाली

राशिफल 1 मई 2018: माह का पहला मंगलवार, इन राशियों के लिए हो सकता है भाग्यशाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 06:46 pm IST,  Updated : May 01, 2018 07:16 am IST

राशिफल 1 मई 2018:  विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि तुला है। विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र के दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य, कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 1 may tuesday 2018
 horoscope 1 may tuesday 2018

सिंह राशि
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी ।आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्समार्केटिंग से जुड़े है उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पढाई में मन लगेगा। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी। पक्षियों को दाना डालने से आपको सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। इस राशि के जो लोग कवि है। आज उन्हें किसी कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते है। शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे। गणेश भगवान को बूंदी का भोग लगाने से आपका प्रमोशन होना तय है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल