1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मई 2018: माह का पहला मंगलवार, इन राशियों के लिए हो सकता है भाग्यशाली

राशिफल 1 मई 2018: माह का पहला मंगलवार, इन राशियों के लिए हो सकता है भाग्यशाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 06:46 pm IST,  Updated : May 01, 2018 07:16 am IST

राशिफल 1 मई 2018:  विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और इसकी राशि तुला है। विशाखा नक्षत्र को शक्ति, समृद्धि, सुंदरता, उपलब्धियों और खुशियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस नक्षत्र के दौरान विवाह आदि मांगलिक कार्य, कारीगरी, चित्रकारी और औषधी से सबंधित कार्य आरंभ करना शुभ माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 1 may tuesday 2018
 horoscope 1 may tuesday 2018

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो आज पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। हो सकता है आपको पदोन्न्त का अवसर भी मिल जाए। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे। पारिवारिक काम की वजह से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते है। आज पान के पत्ते पर पूजा की सुपारी रख कर मंदिर में चढ़ाने से आपकी परेशानी खत्म होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने से रिश्ते मजबूत बनेंगे। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी जिससे आपका मन खुश होगा साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो लोग फिल्म से जुड़े है उनको आज कोई बढ़िया ऑफर आ मिल सकता है। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से करियर की अच्छी शुरुवात होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल