1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 मई 2018: सिद्ध योग के साथ मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

राशिफल 2 मई 2018: सिद्ध योग के साथ मंगल कर रहा है राशिपरिवर्तन, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2018 01:22 pm IST,  Updated : May 02, 2018 06:21 am IST

राशिफल 2 मई 2018: बुधवार होने के साथ-साथ आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जो कि सुबह 05:25 पर शुरू हुआ था और शाम 05:28 तक रहेगा। यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 2 may wednesday 2018
horoscope 2 may wednesday 2018

तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर की साफ- सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकता है। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज उनके लिए किसी शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। जिससे उनके बीच आ रही दूरियां नजदिकियों में बदल जाऐंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाऐंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाऐंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल