1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 मार्च 2018: 2 शुभ योग, लेकिन इन राशियों पर रहेंगे संकट के बादल

राशिफल 6 मार्च 2018: 2 शुभ योग, लेकिन इन राशियों पर रहेंगे संकट के बादल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 07:14 pm IST

6 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज श्री रंग पंचमी है। मंगलवार होने के साथ-साथ गजकेसरी और वृद्धि नाम 2 योग लग रहे है। जिसके कारण नौकरी, बिजदनसे में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

6 march tuesday 2018 rashifal
Image Source : PTI6 march tuesday 2018 rashifal

कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस की मीटिंग में लोग आपकी बातों पर ध्यान देंगे, बॉस से शाबाशी मिलेगी। नए बिजनेस पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में आज कुछ रोचक बातें होंगी, माहौल खुशनुमा रहेगा। पिछले कई दिनों से चल रही समस्यायें आज खत्म हो जायेंगी। इस राशि के डॉक्टर्स को आज कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी प्रिंट मीडिया में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं, काम तेजी से होंगे।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप से आपको भारी लाभ होगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। स्टूडेंट्स को आज नए अवसर मिलेंगे, किसी बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, घर पर डिनर के लिए बुला सकते हैं। आप पूरा दिन मस्ती के मूड़ में रहेंगे। घर में मनी प्लांट लगाएं, धन लाभ होग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल