1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 मई 2018: बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

राशिफल 12 मई 2018: बन रहा है बहुत ही खास नक्षत्र, इन राशियों के खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2018 02:15 pm IST,  Updated : May 11, 2018 02:15 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज यायीजयद योग रात 11:07 से अगले दिन दोपहर 01:31 तक रहेगा। इस योग के कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 12 may 2018 Saturday
Horoscope 12 may 2018 Saturday

कुंभ राशि
आज आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपको किसी काम को पूरा करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है, आप वहाँ आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा, करियर के चुनाव के लिए गुरू से परामर्श ले सकते हैं। आज आपकी खेल-कूद में रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है, तैयार रहें। शिव चालीसा का पाठ करें , आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। ये विवाद आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए जितना हो सके एवॉएड करें । आज किसी दोस्त से मिलकर आप अच्छा फील करेंगे। घर वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। परिवार के लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न होंगे।आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं, बिजनेस में लाभ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल