1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: मई का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सतर्क

Weekly Horoscope: मई का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 30, 2018 11:44 am IST,  Updated : May 01, 2018 07:18 am IST

साप्ताहिक राशिफल: 30 अप्रैल से 6 मई के बीच कई राशियों के लिए शुभ होगा। इसके साथ ही सप्ताह के शुरुआती दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में वक्री गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है। इसके साथ ही आपकी जीवन में कुछ अच्छा होगा। नौकरी और बि़जनेस में भी लाभ के आसार नजर आ रहे है। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly rashifal 30 April to 6 may 2018
weekly rashifal 30 April to 6 may 2018

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभिक दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में वक्री गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने के आसार हैं। हालांकि वक्री गुरु के कारण हो सकता है कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स की डांट खानी पड़े, घर के बड़े बुजूर्गों से भी हो सकता है अपेक्षित सहयोग इस समय न मिले। इसके पश्चात चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में रहेंगें इन दो दिनों में आप पर कामकाज का दबाव रह सकता है।

सप्ताह के मध्य में मंगल का परिवर्तन भी आपकी राशि से 12वें भाव में हो रहा है जहां वे उच्च के हो रहे हैं। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। निवेश करने के इच्छुक है तो आवश्यक सावधानी बरतें। हालांकि नौकरीशुदा जातकों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। लेकिन घर का माहौल हो सकता है थोड़ा अशांत रहें।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा लाभ स्थान में आ जायेंगें इस समय आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी यह समय पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को मजबूत कर सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा 12वां रहेगा। हमारी सलाह है कि वीकेंड के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में वक्री गुरु के साथ गोचर करेंगें। सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। पिता के साथ भी हो सकता है संबंध मधुर न रहें। शुरुआती दो दिन आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं।

अगले दो दिन चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में होगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में मंगल का परिवर्तन आपकी राशि से लाभ घर में हो रहा है जहां वे उच्च के हैं। यह समय आपके करियर, आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग बना रहे हैं।

यदि पिछले कुछ समय से बचत करने की योजनाएं फेल हो रही हैं तो इस समय आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों पर भी आप हावि रह सकते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों व संतान के साथ यह समय हो सकता है अनुकूल न रहे।

सप्ताह के उतर्राध के दो दिन कर्मभाव में चंद्रमा के रहने के से आप वीकेंड के टारगेट पूरे करने में व्यस्त रह सकते हैं। सप्ताहांत पर लाभ घर में चंद्रमा भी आपके लिये धन लाभ के योग बना रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल