1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 07:11 am IST,  Updated : Mar 25, 2019 07:18 am IST

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी। आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की। चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है।

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि: इस सप्ताह आप काम के बोझ के कारण तनाव से परेशान रह सकते हैं। आप अपने कार्य को पूरा करने और परिवार को समय देने के बीच परेशान रह सकते हैं और चाह कर भी दोनों के बीच संतुलन बनाना आपके लिये मुश्किल हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत तक आपकी सारी परेशानियों का समाधान भी होने के आसार हैं इसलिये घबराने की आवश्यकता नहीं है धैर्य और मेहनत से काम लें। अपने कैरियर से संबंधित किसी भी फैसले को लेने के लिए यह समय सही नही है आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। सप्ताहांत पर रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

कन्या राशि: इस हफ्ते आप समय के साथ बदलते हालातों से संतुष्ट रहेंगे। आप किसी महत्तवपूर्ण साझेदारी का हिस्सा बन सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इससे आपको कुछ राहत मिलेगी और आप अपनी मौजूदा परेशानियों को भूल सकेंगे। आप आपने सारे अधुरे काम करने मे सफल रह सकते हैं। रोमांस में भी आपका समय अच्छा रहने के आसार हैं। साथी के साथ कुछ खूबसूरत यादगार लम्हें बिता सकते हैं। आपकी जेब थोड़ी हल्की हो सकती है लेकिन उससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल