1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मार्च: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2019 07:11 am IST,  Updated : Mar 25, 2019 07:18 am IST

इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी। आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की। चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है।

राशिफल- India TV Hindi
राशिफल Image Source : PIXABY

मेष राशि: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए परीक्षा की घड़ी होगी। आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह माने तो आपको किसी भी काम को अपनी गति से करने की आवश्यकता है ना कि उस काम के समय पर ना होने से चिड़चिड़ा होने की। चूँकि यह एक अस्थायी दौर है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है। अपने क्रोध को काबू में रखें और किसी भी परिस्थिति में अपना आपा ना खोंए। परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको सुकून मिलेगा। इस सप्ताह आपके लिए एक ज़रूरी सलाह– कठिन परिस्थितियों से दूर रहें।

वृषभ राशि: इस सप्ताह आप खुद को पहचान सकेंगे और जिससे जीवन का सतहीपन समाप्त होने के आसार हैं। आप वास्तविकता की खोज में हैं जिसमें आपकी सहज ज्ञान क्षमता आपका सही मार्गदर्शन कर सकती है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगा क्योंकि आपकी सहज ज्ञान क्षमता में और भी निखार आएगा। अपने कार्यों में आने वाली छोटी मोटी रूकावटों का भी अपनी बुद्धिमत्ता और सकारात्मकता से सामना करेंगे। इस सप्ताह आप ऐसा कुछ पा सकेंगे जिसे आप काफी लम्बे समय से पाना चाहते थे। आप इस सप्ताह आत्मिक संतुष्टि महसूस करेंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल