1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 फरवरी: इस सप्ताह एक साथ 2 ग्रह कर रहे है राशिपरविर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 फरवरी: इस सप्ताह एक साथ 2 ग्रह कर रहे है राशिपरविर्तन, इन राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2019 07:09 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 07:09 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 फरवरी: इस सप्ताह सूर्य और मंगल ग्रह परिवर्तन करेंगा। जिसका असर हर राशि के जातको पर पड़ेगा। जहां 5 फरवरी को मंगल मेष राशि पर प्रवेश करेंगा। जानें इस सप्ताह किन राशियों को लाभ और किन राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा। 

Weekly Horoscope 4 to 10 febuary 2019
Weekly Horoscope 4 to 10 febuary 2019

कुंभ राशि
इस सप्ताह आप किस्मत के धनि रहेंगे आपको मनइच्छित परिणाम इस हफ्ते मिल सकते है। हालांकि इसमें अपने करीबी दोस्तों व परिजनों का सहयोग भी आपको लेना पड़ेगा जिसके भरपूर मिलने के आसार हैं।

हालाँकि इस बीच कुछ व्यावसायिक कारण आपको उलझन में भी डाल सकते हैं लेकिन सचेत रहते हुए आप हालातों से निबट सकते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। अपने व्यावसायिक व निजी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें और कार्य के बोझ से बचने के उपाय खोजें। रोमांटिक जीवन में यदि परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें सुलझाने के लिये यह सही समय है।

मीन राशि
यदि पिछले कुछ समय से परिवार में किसी के साथ भी किसी मुद्दे को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इस हफ्ते आप इसे सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के ही कुछ सदस्यों की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिये काफी शानदार रह सकता है।

आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यवसायी जातक भी समय रहते लक्ष्यों को पा सकते हैं। इस समय आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है जिसका उचित लाभ भी आपको मिलने के आसार बन सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये उम्मीदों का सप्ताह कहा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल