1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 03:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 03:32 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019
weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019

तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा कहा जा सकता है। शारीरिक तौर पर भी आप काफी ऊर्जावान रहेंगें। सप्ताह के मध्य में एक अनपेक्षित परन्तु सुखद समाचार से आप प्रसन्नचित मूड में रहेंगे। अपने करियर में भी आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

यदि कोई कार्य पिछले कुछ समय से लंबित पड़ा है तो इस हफ्ते उसके पूरा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालाँकि सप्ताहांत में आपको आर्थिक रूप से थोडा संभल कर चलने की आवश्यकता भी होगी। व्यक्तिगत जीवन में भी आप अपने घरेलू मसलों की ओर अधिक से अधिक ध्यान देंगे और इसका सुखद परिणाम भी आपको मिलने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके लिये मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। खासकर पर्सनल लाइफ मेंम संबंधों को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक समय गुज़ारेंगे। आप किसी पुराने दोस्त या प्यार के साथ पुन: जुड़ने की कोशिश करेंगे।

इस सप्ताह आप में से कई लोगों के लिए एक नए रिश्ते में बंधने की पूरी संभावना है। आप ज्याद समय बाहर जाएंगे और नए लोगों से भी मिलेंगे। आपको नई चीज़ों की खोज करना पसंद है जो आप इस वक्त कर रहे हैं। काम के मामले में किसी भी दस्तावेज़ पर दस्तख़त करने से पहले दो बार सोच लें। खर्च बढ़ सकते हैं नियंत्रण करने की कोशिश करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल