1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 03:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 03:32 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019
weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019

सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिये बेहतर बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। आपमें से कुछ व्यक्ति एक बेहतर व्यवसायिक अवसर की प्राप्ति के पश्चात दूसरे शहर में जाने का विचार भी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ कठिन परिस्थितियां भी आ सकती हैं लेकिन एक बेहतर भविष्य के लिये आप इनका आसानी से सामना भी कर सकते हैं।

यदि आप इस समय उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने से चूकते हैं तो हो सकता है लंबे समय तक आपको इससे बेहतर मौका न मिले। सेहत के प्रति भी सचेत रहें मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि यह अस्थायी हैं।

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिये अच्छा बना रहे, यह काफी हद तक आप पर निर्भर करेगा। इस सप्ताह आप कुछ नादानी कर बैठें इसकी संभावनाएं प्रबल है बेहतर रहेगा यदि पूरे हफ्ते आप अपने हर कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी भी परिस्थिति को गम्भीरता से ना लेने की आपकी आदत आपको भविष्य में किसी संकट में डाल सकती है इसलिए समझदारी से काम लें।

घर में तनाव हो सकता है। इसलिए और भी सहज और सचेत रहने की और घर में खुशनुमा वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता है। जो लोग मदिरा-सेवन करते हैं, वे अब अपने स्वास्थय को लेकर भी सोचें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल