1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी: इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 03:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 03:32 pm IST

साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019 - India TV Hindi
weekly Horoscope 28 january to 3 february 2019 Image Source : INDIA TV

धर्म डेस्क: साप्ताहिक राशिफल, 28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। जानें आपका कैसा बीतेगा यह सप्ताह।

मेष राशि

आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को करीब से समझना होगा। अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। किन्तु आर्थिक तौर से परेशानी ना होने के कारण आप इस कठिन परिस्थिति में भी लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेंगे। इससे आपके स्वास्थय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे।

अपने प्रेम जीवन में भी आप चिंतामुक्त रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य से अंत तक व्यवसायिक स्तर पर आप सफलता के समीप जाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आपके इस सशक्त व्यक्तित्व से कार्यस्थल में भी आप सबके चहेते बने रहेंगे। यहाँ तक कि आपके चंद सहयोगी आपसे सलाह-मशविरा करने के लिए भी चर्चा करना चाहेंगे। (Magh Mass 2019: माघ माह में मूली का सेवन करना है वर्जित, ये रही वजह)

वृष राशि
यह सप्ताह आपके लिए काफी हद तक सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे और वे उनमें निवेश कर धनलाभ कमा सकते है। सौभाग्य उनका साथ देगा और वे अपने कड़े परिश्रम से सफलता का स्वाद चखेंगे। (इस कारण से है शनिदेव को तेल प्रिय, जानें पौराणिक कथा)

संभव है कि अधिक कार्यभार के चलते आप तनाव में आ जाएं किन्तु आप अपनी कार्यक्षमताओं से अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। ऐसे में आपके करियर में यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा जब आपकी हर ओर से प्रशंसा होगी। इससे कहीं ना कहीं आपको भी ख़ुशी होगी और आप संतुष्ट होंगे। इसका लाभकारी प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल