1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Pisces Horoscope 2022: मीन राशि के लोगों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय

Pisces Horoscope 2022: मीन राशि के लोगों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 12:09 pm IST

सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिये यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेग, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

Pisces yearly horoscope prediction 2022- India TV Hindi
Pisces yearly horoscope prediction 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • इस साल के जातकों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है
  • साल के अंत में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा
  • इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपकी अधिक मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे

शिक्षा की दृष्टि से आपके लिये यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और  कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा।  सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिये यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेग, जिससे आपको लाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

करियर 

इस साल के जातकों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। आपका ध्यान पूरे तरीके से काम में रहेगा। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। आपके सामने कई अच्छे मौके आएंगे, जिसे आपका फ्यूचर अच्छा रहेगा।कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से कई जॉब के ऑफर मिलेंगे। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिये यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है।

Virgo Horoscope 2022: कन्या राशि का वैवाहिक जीवन बीतेगा अच्छा, वहीं छोटे बिजनेस में मिलेगा धनलाभ

आर्थिक स्थिति
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेग, जिससे आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। आपका जितना भी कर्ज है आपके ऊपर इस वर्ष वह सारा कर्ज चुकता हो जायेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगें, आपको अपने खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।

दाम्पत्य संबंध 
दाम्पत्य जीवन में यह साल प्यार की वर्षा करने वाला है। नव विवाहितों की जोड़ी के लिये समय बड़ा ही अनुकूल है। आपके मन मुताबिक सारे काम होंगे। साल के मध्य में कुछ मतभेद होने की सम्भावनाएं बन सकती हैं। लेकिन वह स्थिति जल्द ही संभल जाएगी। बस, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। साल के अंत में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर जीवनसाथी कहीं दूर रह रहें हैं तो विभिन्न माध्यमों की मदद से आपसे जुड़े रहेंगे।

Leo Horoscope 2022: सिंह राशि वालों की सेहत रहेगी उत्तम, जानिए आर्थिक मामले में कैसी रहेगा यह साल

स्वास्थ्य 
इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने लिवर का ध्यान रखना चाहिए। आप अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें जैसे सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि से भी आप परेशान हो सकते है। लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। बाहर का खाना खाने से बचे जैसे की मसालेदार खाना। आप अपने परिवार वालों के साथ जितना हो सके उतना हंसी-मज़ाक करें उनके खान–पान का ध्यान रखें। सब लोग ताजी सब्जियां खाएं, जिससे सबका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शिक्षा
शिक्षा की दृष्टि से आपके लिये यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और  कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपकी अधिक मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में घरेलू समस्या की वजह से आप अपने लक्ष्य से कुछ भटक भी सकते है, इसलिए लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सही दिशा में मेहनत करें, तभी फायदा मिलेगा और सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल