1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 दिसंबर 2021 : मकर राशि वालों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 26 दिसंबर 2021 : मकर राशि वालों को धन लाभ के कई मौके मिलेंगे, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 05:26 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

राशिफल 26 दिसंबर 2021- India TV Hindi
राशिफल 26 दिसंबर 2021 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सिंह राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
  • मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी।  आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। उसके बाद सौभाग्य योग लग जायेगा। साथ ही आज त्रिपुष्कर योग भी है।  त्रिपुष्कर योग आज सूर्योदय से शुरू होकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।  इसके आलावा आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं। 

मेष राशि

आज किसी काम में भाई-बहन आपका हाथ बटायेंगे। जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खुब प्रशंसा करेंगे। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। जीवन में आपको खुब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कई दिनों से रुका हुआ कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

राशिफल 26 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 दिसंबर 2021

आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलैक्स हो जायेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण बनाये रखें। व्यापार को लेकर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से बात होगी। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कर्क राशि

आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जायेगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आयेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है। करियर को लेकर की गई मेहनत का फल मिलेगा। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। करियर में और आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि

राशिफल 26 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 दिसंबर 2021

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। रोजमर्रा के काम में आपको सफलता मिलेगी। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी।  हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन यात्रा में बीतेगा। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए घर पर कोई गेम खेलने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

तुला राशि

राशिफल 26 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 दिसंबर 2021

आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। पैरेंट्स की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। खुद को फिट रखने के लिए आपको एक्सरसाइज़ करना चाहिए।  महिलाएं आज शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाएं अपने बच्चों के साथ शॉपिंग करने जा सकती हैं। आपको कई नए पैटर्न के ड्रेस भी देखने को मिलेंगे। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनायेंगे। आपके काम से कुछ नये लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। आज समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि

राशिफल 26 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 दिसंबर 2021

आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस के काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी।

मकर राशि

आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लम्बे समय से रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। 

कुंभ राशि

राशिफल 26 दिसंबर 2021
Image Source : INDIA TVराशिफल 26 दिसंबर 2021

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आज आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा आप पर काम का बोझ भी कम रहेगा। सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से बढ़ रही अन-बन आज समाप्त होगी और रिश्तों में मधुरता आयेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

Vastu Tips: कभी भी इस जगह न उगने दें पीपल का पेड़, घर आएगी नई समस्याएं

Vastu Tips: ऑफिस टेबल में रखें ये चीजें, मिलेगी तरक्की

Chanakya Niti: बंद किस्मत का ताला खोल देते हैं मनुष्य के ये 4 गुण, सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है व्यक्ति

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल