1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. जानिए आम की पूरणपोली बनाने की विधि

जानिए आम की पूरणपोली बनाने की विधि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2015 06:44 pm IST,  Updated : Mar 27, 2015 11:36 am IST

पूरे देश में गर्मी लगभग आ ही गयी है और इसी के साथ फलों के राजा आम के बाज़ार में आने का इंतज़ार शुरू हो गया है। लोग इस बेहद लोकप्रिय फल से कई तरह

- India TV Hindi

पूरे देश में गर्मी लगभग आ ही गयी है और इसी के साथ फलों के राजा आम के बाज़ार में आने का इंतज़ार शुरू हो गया है। लोग इस बेहद लोकप्रिय फल से कई तरह के व्यंजन बनाते है और उन्हीं में से एक है 'आम की पूरणपोली'। आम की मदद से बनने वाली यह डिश भारत के कई हिस्‍सों में खासा लोकप्रिय है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसे बनाने की विधि-

सामग्री-

आम 700 ग्राम

मावा 500 ग्राम

घी 100 ग्राम

शक्कर 250 ग्राम

इलायची पीसी हुई

काजू किशमिश कतरन 50 ग्राम

चुटकी भर केसर

मैदा 400 ग्राम

मोयन के लिए घी 50 ग्राम

बनाने की विधि-

मैदे में मोयन डालकर कड़क आटा गूंद लें और कपड़े से ढंककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें। आम को छीलकर गूदा निकालें और बिना पानी डाले मिक्सर में अच्छे से फेंट लें। ज़रूरत लगे तो चलनी से गूदे को छान लें। मावे को 5-7 मिनट तक अलग से भून लें। इसके बाद फ्राइंगपेन में आमरस डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। अब उसमें मावा और शक्कर डाल दें। पानी सूखने पर घी डालकर कुछ देर और पकाएं।

नीचे उतार कर केसर, काजू, किशमिश, इलायची पाउडर डाल दें। भरावन के लिए पूरण तैयार है। इसे किसी थाली में फैलाकर ठंडा होने दें। मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उसे बेलें। इसके अन्दर थोड़ा-थोड़ा तैयार किया हुआ पूरण अच्छी तरह पैक करें। अब इसे सावधानीपूर्वक धीरे-धीरे इस तरह बेलें कि पूरण बाहर न आए। इसे नानस्टिक तवे पर सेंके। स्वेच्छा से इसे पराठे की तरह सेंके या रोटी की तरह भी सेंक सकते है। आम की पूरणपोली खाने के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल