1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शिकमपुरी कबाब

Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी वेज शिकमपुरी कबाब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2017 08:37 am IST,  Updated : Jun 08, 2017 08:37 am IST

नॉनवेज कबाब की तरह की वेज भी बहुत ही टेस्टी होते है। इसे आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में शामिल कर सकते है। यह छोटे-बड़े सभी को पसंद आएगा। तो फिर देर किस बात की ऐसे बनाएं वेज शिकमपुरी कबाब।

veg shikampuri kebab recipe- India TV Hindi
veg shikampuri kebab recipe

रेसिपी डेस्क: आपने आज तक कई तर के नॉन वेज कबाब खाएं होगे, लेकिन आपने कभी वेज कबाब खाएं है। जी हां नॉनवेज कबाब की तरह की वेज भी बहुत ही टेस्टी होते है। इसे आप ब्रेकफास्ट या स्नैक में शामिल कर सकते है। यह छोटे-बड़े सभी को पसंद आएगा। तो फिर देर किस बात की ऐसे बनाएं वेज शिकमपुरी कबाब।

सामग्री

1. एक कप मिली-जुली कटी और उबली सब्जियां
2. एक कप मैश्ड  किए हुए आलू
3. एक प्याज बारीक कटा हुआ
4. एक बड़ा चम्मच घी
5. एक कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
6.एक छोटा कप मावा
7. एक कप ब्रेड क्रम्ब्स
8. एक बड़ा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
9. चुटकीभर हल्दी
10. एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
11. डेढ़ बड़ा चम्मच कटा हुआ पुदीना
12. एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
13. एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
14. चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
15. स्वादानुसार नमक
16. आवश्कतानुसार ऑयल

ऐसे बनाएं शिकमपुरी कबाब

सबसे पहले सब्जियों और आलू को एक साथ-डालकर दरदरा पीस लेंष इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर धीमी आंच में गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इस में प्यास डालकर भुने, जब ये ब्राउन हो जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब इसमें फिर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा डालें जैसे ही ये चटकने लगें, तो इसमें अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें पुदीना और धनिया पत्ती डालकर 1 मिनट तक भूनें और गैंस बंद कर दें।

इसके बाद इसमें पनीर, मावा, फ्राइड प्याज और ब्रेड क्रम्स अच्छी तरह से मिक्सकर मिश्रण तैयार कर लें। तैयार मिश्रण के 10 बराबर हिस्से कर कबाब बना लें। मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें। तेल के गर्म होते ही कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। आपके वेज शिकनपुरी बनकर तैयार है। इसे आप धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल