1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अदरक वाली कड़क चाय बनाने के लिए फॉलो करें ये तरीका, कण-कण में बस जाएगा अदरक का स्वाद

अदरक वाली कड़क चाय बनाने के लिए फॉलो करें ये तरीका, कण-कण में बस जाएगा अदरक का स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 28, 2025 08:22 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 08:22 am IST

क्या आप अदरक वाली चाय को बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को फॉलो कर अदरक वाली चाय जरूर बनानी चाहिए।

अदरक वाली चाय- India TV Hindi
अदरक वाली चाय Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी चाय पीना काफी ज्यादा पसंद है? अगर हां, तो आपको अदरक वाली चाय की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक वाली चाय आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप इस रेसिपी को फॉलो कर अदरक वाली चाय बनाएंगे, तो आपकी चाय एकदम कड़क बनेगी। अदरक वाली चाय बनाने के लिए आपको दूध, चाय पत्ती, अदरक, चीनी, इलायची और चाय मसाले की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- अदरक वाली चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले पैन में पानी डालना है और फिर इसे गैस पर चढ़ा देना है।

दूसरा स्टेप- अब आपको इस पैन में चाय पत्ती डालनी है। इसके बाद 2 इलायची को कूटकर पैन में डाल दीजिए।

तीसरा स्टेप- अदरक को काटकर डालने की जगह आपको अदरक को अच्छी तरह से कूटकर चाय में डालना चाहिए।

चौथा स्टेप- पैन में कुटी हुई अदरक डाल दीजिए और फिर चाय के उबलने का इंतजार कीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद पैन में दूध भी एड कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए चाय को अच्छी तरह से बॉइल होने दें।

अब आप इस चाय को छान सकते हैं। यकीन मानिए चाय की हर एक सिप में आप कड़क अदरक वाली चाय के टेस्ट का लुत्फ उठा पाएंगे। सर्दियों में अदरक वाली चाय पीना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ध्यान रहे कि आपको खाली पेट अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए वरना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकते हैं। आप अदरक वाली चाय के साथ पोहा, पराठे, सैंडविच, चीला या फिर उपमा सर्व कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक वाली चाय बीपी को कंट्रोल करने के साथ-साथ सिर दर्द को कम करने में भी कारगर साबित हो सकती है। कुल मिलाकर अदरक वाली चाय आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल