1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 10 April 2021: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 10 April 2021: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2021 07:32 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 07:32 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 10 April 2021- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 10 April 2021 Image Source : INDIA TV

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शनिवार है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। शिवरात्रि व्रत किया जायेगा । आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा | इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 16 मिनट तक भद्रा रहेगी। आज सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर चुके है और 4 मई की दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे।

आज का शुभ मुहूर्त

  • उत्तराभाद्रपद नक्षत्र-  आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 58 मिनट तक 
  •  ब्रह्म योग- आज दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक
  • भद्रा- शाम 5 बजकर 16 मिनट तक 

Pradosh Vrat 2021: अप्रैल माह में कब है प्रदोष व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

राहुकल

दिल्ली- सुबह 09:12 से सुबह 10:47 तक

मुंबई - सुबह 09:33 से दोपहर पहले 11:07 तक
चंडीगढ़ - सुबह 09:13 से सुबह 10:48 तक
लखनऊ - सुबह 08:58 से सुबह 10:33 तक
भोपाल - सुबह 09:13 से सुबह 10:47 तक
कोलकाता - सुबह 08:30 से सुबह 10:04 तक
अहमदाबाद - सुबह 09:32 से दोपहर पहले 11:07 तक
चेन्नई - सुबह 09:05 से सुबह 10:38 तक

Garuda Purana: जिंदगीभर रहना चाहते हैं धनवान और सफल व्यक्ति तो आज ही इन 4 चीजों से बना लें दूरी

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : सुबह 5 बजकर 52 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 6 बजकर 23 मिनट

चंद्रोदय का समय:  सुबह  5 बजकर 16 मिनट
चंद्रास्त का समय:   शाम 4 बजकर 22 मिनट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल