1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 19 December: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 19 December: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Published : Dec 18, 2020 08:09 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 08:09 pm IST

 आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 40 मिनट से लेकर कल रात 9 बजकर 1 मिनट तक रवि योग रहेगा। 

Aaj Ka Panchang 19 December- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 19 December Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी दिन शनिवार है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आप लोगों को पता ही होगा कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को श्री राम विवाहोत्सव या विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 40 मिनट से लेकर कल रात 9 बजकर 1 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 16 मिनट से पंचक शुरू हो गए थे और 23 दिसम्बर की सूर्योदय से पहले 4 बजकर 33 मिनट तक रहेंगे। 

शुभ मुहूर्त

 पंचमी तिथि : दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक 

 हर्षण योग : दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक

रवि योग : कल रात 9 बजकर 1 मिनट तक

धनिष्ठा नक्षत्र: आज शाम 7 बजकर 40 मिनट तक 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: 07 बजकर 11 मिनटर पर

सूर्यास्त: 05 बजकर 23 मिनट पर

राहुकाल

दिल्ली: सुबह 09:44 से दोपहर पहले 11:01 तक                     

मुबंई: सुबह 09:51 से दोपहर पहले 11:14 तक         

चंड़ीगढ़: सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:04 तक  

लखनऊ : सुबह 09:27 से सुबह 10:45 तक     

भोपाल: सुबह 09:37 से सुबह 10:57 तक      

कोलकाता: सुबह 08:53 से सुबह 10:13 तक  

अहमदाबाद: सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:16 तक     

चेन्नई: सुबह 09:16 से सुबह 10:41 तक  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल