1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 23 April 2021: एकादशी व्रत, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 23 April 2021: एकादशी व्रत, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2021 07:46 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 07:46 pm IST

चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। एकादशी तिथि रात 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी | आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 23 April 2021: एकादशी व्रत, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 23 April 2021: एकादशी व्रत, जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल Image Source : INDIA TV

चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है।  एकादशी तिथि रात 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी | इसके साथ ही कामदा एकादशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

वृद्धि योग- दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक

मघा नक्षत्र- सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक  
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र-  सुबह 7 बजकर 43 मिनट शुरू हो जाएगा जोकि शनिवार सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगा 
 पृथ्वी लोक की भद्रा - सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 47 तक
एकादशी व्रत- चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शुक्रवार है | चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी व्रत मनाया जाता है | कुछ पुराणों के अनुसार कामदा एकादशी को उपवास करने से श्रेष्ठ संतान प्राप्त होती है।

Kamada Ekadashi 2021: 23 अप्रैल को कामदा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

आज का राहुकाल

दिल्ली - सुबह 10:42 से दोपहर 12:20 तक
मुंबई -  दोपहर पहले 11:02 से दोपहर 12:37 तक
चंडीगढ़ - सुबह 10:42 से दोपहर 12:21 तक
लखनऊ-  सुबह 10:28 से दोपहर 12:05 तक
भोपाल - सुबह 10:42 से दोपहर 12:19 तक
कोलकाता - सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:35 तक
अहमदाबाद - दोपहर पहले 11:01 से दोपहर 12:38 तक
चेन्नई- सुबह 10:33 से दोपहर 12:07 तक

स्त्री हो या पुरुष कभी भी नहीं करना चाहिए ये 5 काम, मां लक्ष्मी कर देगी आपका त्याग

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 03 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 6 बजकर 47 मिनट

चंद्रोदय का समय:  दोपहर 3 बजकर 00 मिनट
चंद्रास्त का समय:   24 अप्रैल तड़के 4 बजकर 2 मिनट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल