1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 25 December: जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 25 December: जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2020 08:40 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 08:47 pm IST

साल 2020 की आखिरी एकादशी 25 दिसंबर को है। इसका नाम मोक्षदा एकादशी है। मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है।

panchang - India TV Hindi
panchang  Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज मोक्षदा एकादशी है। आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक शिव योग रहेगा उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार के पंचांग के शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त 

एकदशी तिथि प्रारंभ- 24 दिसंबर, गुरुवार, रात 11 बजकर 17 मिनट से

शिव योग- दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक  
भरणी नक्षत्र- कल सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक 
स्वर्ग लोक की भद्रा- दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक  
एकादशी तिथि समाप्त- 25 दिसंबर शुक्रवार देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक 

वार्षिक राशिफल 2021: धन, नौकरी, कारोबार को लेकर 5 राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा नया साल, जानें अन्य का हाल

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय- सुबह 7 बजकर 11 मिनट
सूर्यास्त का समय- सुबह 5 बजकर 31 मिनट 
चंद्रोदय का समय- दोपहर 1 बजकर 45 मिनट 
चंद्रास्त का समय- रात 2 बजकर 43 मिनट, 26 दिसंबर 

राशिफल 25 दिसंबर: कर्क राशि वालों को ऑफिस में मिलेगा सबका सहयोग, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राहुकाल

दिल्ली- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:21 तक                 
मुबंई- दोपहर पहले 11:17 से दोपहर 12:39 तक
चंड़ीगढ़- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:23 तक 
लखनऊ- सुबह 10:48 से दोपहर 12:07 तक   
भोपाल- दोपहर पहले 11:00 बजे से दोपहर 12:20 तक    
कोलकाता- सुबह 10:16 से दोपहर पहले 11:37 तक 
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:19 से दोपहर 12:40 तक             
चेन्नई- सुबह 10:44 से दोपहर 12:09 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल