1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 सितंबर का पंचांग: जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

27 सितंबर का पंचांग: जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2020 09:33 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 09:33 pm IST

अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, भद्रा और अशुभ मुहूर्त। इसके साथ ही जानिए किस शहर में किस समय तक रहेगा राहुकाल।

Panchang- India TV Hindi
Panchang Image Source : INDIA TV

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है।  चंद्रमा मकर राशि में है। अगर आप कोई शुभ काम का शुभ मुहूर्त देख रहे हैं तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, भद्रा और अशुभ मुहूर्त। इसके साथ ही जानिए किस शहर में किस समय तक रहेगा राहुकाल।

27 सितंबर के शुभ मुहूर्त

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार रविवार को एक साथ कई  शुभ योग लग रहे हैं। इसके साथ ही  अधिक मास की एकादशी बी लग रही है। जिसे पुरुषोत्तमी एकादशी के नाम से जाना जाता है। 

अभिजीत मुहूर्त-  सुबह 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक

अमृत काल: सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक। 
एकादशी तिथि:  27 सितंबर को शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।
सुकर्मा योग:  शाम 7 बजकर 21 मिनट तक सुकर्मा योग तक 
रवि योग: रात 8 बजकर 50 मिनट तक रवि योग तक। 
राज योग: रात 8  बजकर 50 मिनट से सोमवार सूर्योदय तक। 
श्रवण नक्षत्र:  रात 8  बजकर 50 मिनट तक। 
सूर्योदय-  सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 49 मिनट पर।
चंद्रोदय- दिन में 3 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रास्त- रात  2 बजकर 30 मिनट पर

जाने कब से कब तक है भद्रा

27 सितंबर सुबह 7 बजकर 24 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार भद्रा अलग-अलग बारह चन्द्र राशियों के अनुसार तीनों लोक- स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल में घूमती रहती है। आप जानते हैं कि- जिस दिन कन्या, तुला, धनु या मकर राशि में होता है तो उस दिन पाताल लोक की भद्रा होती है और। चंद्रमा मकर राशि में है लिहाजा आज पाताल लोक की भद्रा है |  पाताल लोक की भद्रा का कोई प्रभाव पृथ्वी पर नहीं पड़ता ,इस समय शुभ काम किये जा सकते हैं,  पाताल लोक की भद्रा धनलाभ कराती है।

अशुभ मुहूर्त

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज कोई अशुभ समय नहीं है। अब ये अशुभ समय 29 सितंबर को शाम 5 बजकर 18 मिनट पर अशुभ समय रहेगा। वैसे तो इससे सभी राशियां प्रभावित होगी। लेकिन कर्क, तुला, धनु और मकर राशियां विशेष रूप से प्रभावित होगी। ध्यान रहे इस समय के 12 मिनट पहले और 12 मिनट बाद तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

आज का राहुकाल

आचार्य इंदु  प्रकाश के अनुसार काम शुरु करते वक्त राहुकाल का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। राहुकाल के दौरान कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं। 

दिल्ली :   शाम 04:42 से शाम 06:11 तक                                    
मुबंई :  शाम 05:00 बजे से शाम 06:30 तक                            
चंड़ीगढ़:  शाम 04:43 से शाम 06:12 तक    
लखनऊ:  शाम 04:27 से शाम 05:57 तक                  
भोपाल :- शाम 04:41 से शाम 06:11 तक    
कोलकाता : दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:27 तक  
अहमदाबाद : शाम 05:00 बजे से शाम 06:30 तक        
चेन्नई :  शाम 04:31 से शाम 06:01 तक 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल