1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार का राशिफल: इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा बंपर फायदा

बुधवार का राशिफल: इन राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा बंपर फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 08:06 pm IST

आज बुधवार होने के साथ-साथ संकष्ठी चतुर्थी भी है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। जिसके कारण आज का दिन बिजनेस, नौकरी के लिए अच्छा साबित होगा। सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको किसी अपनों से धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। इस राशि के लोग आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का सहयोग कारगर साबित होगा। लौंग के 5 दानें साथ रखने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

मीन राशि का राशिफल
आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। वहां जमकर इंज्वाय करेंगे। गाय को हरी घास खिलाएं, पढ़ाई में लाभ मिलने के योग हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल