1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वैलेंटाइन डे में राशि के अनुसार करें प्रपोज

वैलेंटाइन डे में राशि के अनुसार करें प्रपोज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2016 07:06 pm IST,  Updated : Feb 05, 2016 07:07 pm IST

जल्द ही वैलेंटाइन डे की शरुआत होने वाली है। अगर आप इस प्यार के मौसम में दिल की बात नहीं कर पाए तो आप कभी भी अपने दिल की बात नही कह पाएगे। आप जानते है कि हर समस्या का समाधान हमारे शास्त्रों में होता है। जानिए राशि के अनुसार कासे करें प्रपोज।

propose
propose

धनु राशि
इस राशि वाले बेहतरीन दार्शनिक हैं, इनके लिए अध्यात्म का महत्व बहुत ज्यादा है। ये लोग काफी रोमांच प्रिय भी होते हैं, इसलिए इन्हें आप किसी रोमांचक डेट पर ले जाइए।  इसके बाद इन्हे प्रपोज करें। लेकिन कभी भी इनकी स्वत्त्रता को लेकर बात न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

मकर राशि
इस राशि वालों को आकर्षित करना बहुत मुश्किल है, अगर उनका आपके साथ कोई कनेक्शन नहीं है तो उन्हें अपना बनाना बहुत मुश्किल है। इन्हें पता है इन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं, ये लोग बहुत स्ट्रॉंग होते हैं। अगर कोई इन्हें पसंद नहीं तो इसका अर्थ है वे दिखावा नहीं कर सकते।

कुंभ राशि
इस राशि के जातक ऐसे लोग बहुत पसंद होते हैं जो सामाजिक मामलों में दिलचस्पी रखते हों। ऐसे लोग भीड़भाड़ में रहना पसंद करते हैं, ये बहुत जल्दी अपने दिल की बात नहीं कहते। आप इन्हें समझकर ही अपने दिल की बात समझाने की कोशिश करें तो सही है।

मीन राशि
इस राशि वाले ज्यादातर जातक भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, इन्हें कोई भी बेवकूफ बना सकता है। इअगर इस राशि के लोगों को प्रपोज करना है तो प्रपोज करने से पहले रोमांटिक म्यूजिक, कैंडल लाइट डिनर का इंजाम करें। तभी आपका कुछ हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल