1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Akshaya Tritiya 2018: बन रहा है दुर्लभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसर करें ये टोटके

Akshaya Tritiya 2018: बन रहा है दुर्लभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसर करें ये टोटके

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 17, 2018 08:15 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 08:50 pm IST

18 अप्रैल का दिन बहुत ही शुभ है। इस दिन पूरे दिन सर्वार्थसिद्ध योग रहेगा। इसके साथ ही अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती है। इस दिन खास उपाय करने से आप मालामाल हो जाएंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से क्या करें उपाय...

Akshay tritiya 2018- India TV Hindi
Akshay tritiya 2018

धर्म डेस्क: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि आज पूरा दिन पार करके देर रात 01:30 तक रहेगी। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। अतः आज के दिन का क्या महत्व है और इस दिन विभिन्न राशि वालों को कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए, ताकि उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति हो।

अक्षय तृतीया वर्षभर की सर्वाधिक शुभ तिथियों की श्रेणी में आती है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। ‘न क्षय इति अक्षय’, यानी जिसका कभी क्षय न हो, वह अक्षय है। इस दिन किये गये सभी कार्यों का शुभ फल मिलता है। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:37 पर शुरू हो चुका है और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 05:36 तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ या मांगलिक कार्य जैसे गृहप्रवेश, हवन, पूजा-पाठ, किसी निर्माण कार्य का आरंभ, शादी-ब्याह आदि कार्य करने से बड़े ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।

आज के दिन कोई नई चीज़ जैसे नया घर, भूमि, वाहन, वस्त्र, सोने-चांदी के आभूषण खरीदना सुख-सौभाग्य में वृद्धि का कारक माने जाते हैं। इसके अलावा आज के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान या किसी भी अन्य प्रकार का दान अक्षय फल प्रदान करता है।

उससे पहले आपको बता दूं कि आज के दिन श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। आज के दिन चन्दन से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही सुख-शांति व सौभाग्य की प्राप्ति के लिये आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना भी करनी चाहिए। तो आज के दिन विभिन्न राशि वालों को विशेष शुभ फलों की प्राप्ति के लिये कौन-से उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारें में।

मेष राशि

अपने जीवन को सुगम बनाने के लिये आज के दिन श्री विष्णु को चन्दन से बनी गोली अर्पित करें और उनकी विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस चन्दन की गोली को धागे में पिरोकर गले में धारण कर लें। ऐसा करने से आपका जीवन सुगम बना रहेगा।

वृष राशि
अपने बल-बुद्धि की वृद्धि के लिये आज के दिन मां गौरी और भगवान शिव को सफेद फूलों की पुष्पांजलि अर्पित करें और हाथ जोड़कर नमस्कार करें। ऐसा करने से आपकी बल-बुद्धि में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल