1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करनी है हर मनोकामना पूर्ण, तो मंगलवार को करें ये उपाय

करनी है हर मनोकामना पूर्ण, तो मंगलवार को करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 21, 2015 10:42 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 06:13 pm IST

मंगलवार को मंगल ग्रह का वार और हनुमान जी का दिन माना गया है। इस दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करे तो कुछ ही समय में आपकी किस्मत बदल सकती है। इन खास उपाय आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारें में।

lord hanuman
lord hanuman
  • इसके बाद भगवान के चरण स्पर्श कर आपने जो गुलाब का माला भगवान पर चढ़ाया है उससे एक फूल निकालकर एक लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आपके घर धन की कमी नही होगी।
  • अगर आपके घर में वास्तु दोष की समस्या है तो मंगलवार को घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। तंत्र शास्त्र के अनुसार पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। साथ ही वास्तु दोष स निजात मिल जाता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।
  • अगर आप भगवान राम और हनुमान दोनों को प्रसन्न करना चाहते है तो मंगलवार को शाम के समय किसी ऐसे मंदिर जाए। जहां भगवान श्रीराम व हनुमानजी दोनों की ही प्रतिमा हो। वहां जाकर श्रीराम और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने शुद्ध घी के दीपक जलाएं। इसके बाद श्रीराम की प्रतिमा के सामने बैठकर हनुमान चालीसा तथा हनुमान प्रतिमा के सामने बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
  • अगर आप किसी परेशानी में है। जिसका कोई निवारण नही हो रहा है तो मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी। इसके लिए पवित्र होकर एक कुश के आसन में बैठ जाए। हो सके तो पारद की हनुमान मूर्ति के सामने विधि-विधान से इस मंत्र का लाल हकीक माला से जाप करें।

ऊं नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल