1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को करें ये उपाय और पाएं श्री गणेश की कृपा

बुधवार को करें ये उपाय और पाएं श्री गणेश की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 21, 2016 09:39 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 09:43 pm IST

अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है। बुधवार को गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय जिससे आपकी हर समस्या का निवारण हो जाएगा उपायों से।

puja
puja

  • बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर चढ़ाए इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण होगी। सिंदूर चढ़ाते समय विशेष मंत्र को भी पढ़ें, क्योंकि वैसे तो हर देवी-देवता पर सिंदूर चढ़ाया जाता है, लेकिन शिव परिवार या शिव के सभी अंश अवतारों पर सिंदूर चढ़ाने का एक अलग ही महत्व है। इसलिए हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।

मंत्र-

सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।

  • बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने पर बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी क्लेशों का नाश और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढाते समय इस मंत्र का जाप करें जिससे कि गणेश जी जल्द प्रसन्न होगा।

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल