1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस चीज के कारण मनुष्य को कभी नहीं उड़ाना चाहिए दूसरों का मजाक, वक्त बदलते ही आंख मिलाने के नहीं रहेंगे काबिल

इस चीज के कारण मनुष्य को कभी नहीं उड़ाना चाहिए दूसरों का मजाक, वक्त बदलते ही आंख मिलाने के नहीं रहेंगे काबिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 06, 2020 06:14 am IST,  Updated : Sep 06, 2020 06:14 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार किसी के आर्थिक हालात देखकर मजाक नहीं उड़ाना चाहिए इस पर आधारित है। 

'किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ, क्योंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो एक मामूली से कोयले के टुकड़े को भी हीरे में बदल सकता है।' आचार्य चाणक्य  

आचार्य चाणक्य के इस कथन का मतलब है कि समय में बहुत ताकत होती है। समय इतना बलवान होता है कि रंक को राजा और राजा को रंक बनाने की ताकत रखता है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी भी मनुष्य की आर्थिक स्थिति को देखकर उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। ऐसा करने से ना केवल आप अपनी छोटी सोच का परिचय देते हैं बल्कि ये भी दर्शाते हैं कि आपके लिए सिर्फ और सिर्फ पैसा ही मायने रखता है।

अक्सर आपने अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा जो आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। ऐसे में अगर उनके सामने कोई पैसे वाला व्यक्ति आ जाए तो वो उन पर कमेंट करते हैं। यहां तक कि पैसों का शो ऑफ भी करते हैं। कुछ लोगों की ये आदत होती है तो कुछ दूसरों को नीचा दिखाने के लिए ऐसा करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो बिल्कुल ना करें। क्योंकि समय सबसे ज्यादा बलवान होता है। समय में इतनी ताकत होती है कि वो किसी के भी दिन अच्छे और बुरा लाने में सक्षम है। 

कई बार कोयले को कोयला समझकर हम लोग बेकार समझते हैं। लेकिन यही कोयला सर्दियों में अंगीठी जलाने के काम आता है। इसके साथ ही आपको सर्दी से बचाता है। उस वक्त उस कोयले की कीमत एक हीरे से भी ज्यादा होती है। क्योंकि अंगीठी हीरे से नहीं बल्कि कोयले से ही जलाई जा सकती है। इसलिए कभी भी किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। समय चुटकियों में बदल भी सकता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

मनुष्य को दोस्ती करते वक्त हमेशा ध्यान रखनी चाहिए ये एक चीज, वरना जिंदगी भर रहेगा मनमुटाव

गलती से भी मनुष्य जिंदगी में ना करें ये काम, मिलेगा ऐसा फल सात जन्मों तक रहेगा याद

ऐसे व्यक्ति के कार्य पर हमेशा लोग करते हैं संदेह, घबराए नहीं...वक्त सबकुछ कर देता है साबित

मनुष्य को इस सोच वाले व्यक्ति पर हमेशा खाना चाहिए तरस, तभी कहलाएंगे आप श्रेष्ठ

इस एक कार्य को करने पर चुटकियों में आपको पता चल जाएगा सामने वाले का भेद, छिपना है असंभव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल