1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दूसरों को देख जरूर सीखें ये एक चीज, वरना इस काम को करने में मनुष्य की उम्र पड़ जाएगी कम

दूसरों को देख जरूर सीखें ये एक चीज, वरना इस काम को करने में मनुष्य की उम्र पड़ जाएगी कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2020 06:25 am IST,  Updated : Oct 10, 2020 06:25 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए इस पर आधारित है।  

'दूसरों की गलतियों से सीखें, अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने से तुम्हारी उम्र कम पड़ेगी।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि हमेशा दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने की कोशिश करेंगे तो आपकी उम्र भी छोटी पड़ जाएगी। जिंदगी में हर एक का सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोग जिंदगी में ऐसे काम करते हैं जिन्हें देखकर सीना गर्व से चौड़ा होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जिंदगी में कई ऐसी गलतियां करते हैं जो उनके जीवन को पलटकर रख देती हैं। 

ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि आप हमेशा दूसरों की गलतियां से सीखें। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि जीवन में कभी आपके सामने भी ऐसी परिस्थिति आ जाए। ऐसे में आप उस वक्त वो गलती ना करें जो सामने वाले व्यक्ति ने की थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मनुष्य का जीवन लाखों करोड़ों साल के बाद मिलता है। ऐसे में अगर आप दूसरों की गलतियों और अच्छाइयों से कुछ सीखेंगे तो वो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। 

ऐसा करके ना केवल आप अपने जीवन को बेहतर बना पाएंगे बल्कि अपने आप को मुसीबतों से भी बचा पाएंगे। कई बार ऐसा होता है कि लोग दूसरों की गलतियों से सीख तो नहीं लेते लेकिन उनका मजाक जरूर उड़ाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो ऐसा करना आज ही बंद कर दें। दूसरों का मजाक उड़ाना तो बहुत आसान हैं लेकिन उनकी गलतियों से सीख लेना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि दूसरों की गलतियों से सीखें, अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने से तुम्हारी उम्र कम पड़ेगी।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

करीबियों को हमेशा इस चीज पर परखें जरूर, एक झटके में हो जाएगा अपने और पराए का फैसला

अपनों के बीच रहकर भी ऐसा व्यक्ति जिंदगी भर रहता है अकेला..कितनी भी कर ले कोशिश हमेशा होता है विफल

ऐसे व्यक्ति के साथ भूल कर भी ना करें समझौता, सांप से भी ज्यादा हो सकते हैं जहरीले

किसी को भी जिम्मेदारी देने से पहले उसके बारे में जान लें ये 2 चीजें, वरना बाद में रह जाएंगे खाली हाथ

बोलते वक्त हमेशा मनुष्य को वाणी पर रखना चाहिए कंट्रोल, फिसल गई एक बार तो....

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल