1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य को कभी इन लोगों से नहीं करनी चाहिए बहस, लाख कोशिशों के बाद भी हार निश्चित

मनुष्य को कभी इन लोगों से नहीं करनी चाहिए बहस, लाख कोशिशों के बाद भी हार निश्चित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2020 06:23 am IST,  Updated : Nov 08, 2020 06:23 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य ने सुखमय जीवन के लिए कुछ नीतियां और अनुमोल विचार व्यक्त किए हैं। इन विचारों और नीतियों को जिसने भी जिंदगी में उतारा वो आनंदमय जीवन जी रहा है। अगर आप भी खुशहाल जीवन की डोर से बंधना चाहते हैं तो इन विचारों को जीवन में जरूर उतारिए। आचार्य चाणक्य के इन विचारों में से एक विचार का आज हम विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार आज का ये विचार 

अगर मनुष्य अपनी इस एक चीज पर कर ले कंट्रोल...तो सातों जन्म हो जाएंगे सफल

'मूर्ख लोगों से कभी बहस नहीं करना चाहिए, वो पहले आपको अपने स्तर पर ले आएंगे और फिर अनुभव से आपको हरा देंगे।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के कहने का मतलब है कि मुर्ख लोगों से कभी भी बहस नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वो बहस में आपको अपने स्तर पर ले आएंगे और फिर अपने अनुभव से आपको हरा भी देंगे। यहां पर आचार्य चाणक्य कहना चाहते हैं कि किसी भी मनुष्य को मूर्ख व्यक्तियों से बहस नहीं करना चाहिए। मुर्ख लोगों की सोच और समझ का कोई भी आधार नहीं होता। वो वही सोचते और समझते हैं जिसकी कोई जड़ नहीं होती। यानी कि उनकी बातें मात्र हवाहवाई ही होती हैं।

दुनिया में मनुष्य को सबसे ज्यादा रहता है इस चीज का खतरा, बचने के लिए हमेशा करता है कोशिश

ऐसे व्यक्तियों से बहस करने का मतलब है कि आप भी उनकी तरह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके पीछे की वजह आपके सामने मौजूद इंसान की बातें हैं। जब आपके सामने वाला व्यक्ति लगातार बिना किसी सिर पैर की बातें करें तो आपका गुस्सा आना स्वाभाविक है। वो आपकी समझदारी वाली बातों को फर्जी बताकर सिर्फ अपनी समझ का ज्ञान आप पर उड़ेलने की कोशिश करेगा। जब वो आपकी बात नहीं समझेगा तो अनजाने में ही सही आप उसे उसकी भाषा में समझाने की कोशिश करेंगे। 

आप उसे समझाने के लिए उसी तरह बातें भी कर सकते हैं। हालांकि आपका मुर्ख व्यक्ति से उसकी तरह की बातों में जीतना मुश्किल है। क्योंकि उसे इस तरह की बातें करना का अनुभव होगा। ऐसे में आपका सारा ज्ञान मुर्ख व्यक्ति के सामने शून्य हो जाएगा। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि मूर्ख व्यक्ति से बहस करने का कोई मतलब नहीं है। वो अपने अनुभव से आपको हरा देगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल