1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर मनुष्य में नहीं है ये एक गुण तो किसी भी प्रतियोगिता को जीतने से पहले ही हार निश्चित

अगर मनुष्य में नहीं है ये एक गुण तो किसी भी प्रतियोगिता को जीतने से पहले ही हार निश्चित

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2021 07:15 am IST,  Updated : Jan 15, 2021 07:23 pm IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Acharya Chanakya has given many policies for a happy life. If you also want happiness and peace in y- India TV Hindi
Acharya Chanakya has given many policies for a happy life. If you also want happiness and peace in y Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार आज के समय में भी प्रासांगिक हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफलता चाहता है तो उसे इन विचारों को जीवन में उतारना होगा। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार साहस पर आधारित है।

'जब तक तुम दौड़ने का साहस नहीं जुटापाओगे, तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जीतना हमेशा असंभव बना रहेगा।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य को साहसी होना चाहिए। साहस ही एक ऐसी चीज है जिसके भरोसे मनुष्य बड़ी सी बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से कर सकता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनमें साहस नामात्र का होता है। वो किसी भी मुसीबत का सामना करने से पहले जिस चीज का साथ सबसे पहले छोड़ते हैं वो है साहस। दरअसल, उनके में मन में कहीं ना कहीं मुसीबत का सामना करने की हिम्मत पहले ही दम तोड़ देती है। ऐसे व्यक्ति जिंदगी की रेस शुरू होने से पहले ही हार को अपना लेते हैं। उनके मन के किसी ना किसी कोने में बस जाता है जो हुआ वो उसी में संतुष्ट है। 

व्यवहार में आया अचानक बदलाव करता है ये इशारा, हो जाएं सतर्क

मनुष्य का जीवन उतार चढ़ाव से भरा होता है। ऐसे में साहस का दामन थामे रहना बेहद जरूरी है। अगर आप साहत को अपनी जिंदगी में अहमियत नहीं देंगे और उसका दामन थामे आगे नहीं बढ़ेंगे तो आपका जीवन जीना मुश्किल हो जाएग। जिंदगी में कई सारे मौके ऐसे आते हैं जहां पर आगे बढ़ने के लिए आपको कोई रास्ता नहीं दिखता। उस समय आपके पास एक ही रास्ता होता है जिसके सहारे आप अंधेरे में भी रोशनी की किरण जला सकते हैं और वो है साहस। 

मनुष्य को हमेशा इन 4 चीजों पर करें जज, तभी पता चलेगा कि वो असली सोने की तरह खरा है या नहीं

मनुष्य के अंदर अगर साहस कूट कूटकर भरा हुआ है तो वो जिंदगी में आने वाली किसी भी मुसीबत का सामना आसानी से कर सकता है। आजकल के जमाने में अगर आप साहस का दामन थामकर आगे नहीं बढ़े तो बहुत पीछे रह जाएंगे। इसलिए हमेशा इस बात को ध्यान में रखें कि साहस मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। इसके सहारे आप किसी भी मुसीबत का सामना बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य का कहना है कि जब तक तुम दौड़ने का साहस नहीं जुटापाओगे, तुम्हारे लिए प्रतिस्पर्धा में जीतना हमेशा असंभव बना रहेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल