1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti In Hindi: According To Chanakya, हर कीमत पर इन लोगों का साथ देता है भाग्य, जो किसी भी काम को करें इस तरह से

Chanakya Niti In Hindi: According To Chanakya, हर कीमत पर इन लोगों का साथ देता है भाग्य, जो किसी भी काम को करें इस तरह से

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2021 06:03 am IST,  Updated : Mar 01, 2021 12:14 pm IST

Chanakya Niti Luck: खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti In Hindi: According To Chanakya,- India TV Hindi
Chanakya Niti In Hindi: According To Chanakya, Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti Luck: आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार भाग्य पर आधारित है। 

'भाग्य पुरुषार्थी के पीछे चलता है।' आचार्य चाणक्य 

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि भाग्य हमेशा उन्हीं का साथ देता है जो पुरुषार्थी होते हैं। पुरुषार्थी का मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति जो अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करता है। पुरुषार्थी व्यक्ति इस बात का हमेशा ध्यान रखता है कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए उसके कर्म में कोई भी कमी न रह जाए। ृ

किसी को धोखा देने से पहले सोचें 100 बार, ये एक चीज सिखाएगी ऐसा सबक 7 जन्मों तक रहेगा याद

कुछ लोग हमेशा भाग्य पर ही निर्भर होते हैं। उनका आचार विचार ही नहीं बल्कि सोचने और समझने का नजरिया भी एक दम अलग होता है। वो लोग अपने किसी भी कार्य को करने में एक समय बाद रुचि नहीं रखते। जब अपने लक्ष्य को पाने में उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ता है तो उनके पैर डगमगा जाते हैं। यहां तक कि कई लोग सिर्फ ये कहकर आराम से बैठ जाते हैं कि भाग्य में होगा तो मिल जाएगा। 

मनुष्य को हर कीमत पर स्वीकार कर लेनी चाहिए ये एक चीज, तभी मिलेगी मन को शांति

ऐसा व्यक्ति या मनुष्य जीवन में कुछ भी करने से पहले ही भाग्य के भरोसे बैठ जाता है। इस प्रवृत्ति वाले मनुष्य का साथ भाग्य भी नहीं देता। इसलिए आचार्य चाणक्य का कहना है कि कुछ भी पाने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। अगर आप पुरुषार्थी हैं तो भाग्य आपके पीछे चलता है। कई बार तो जो चीजें आपके भाग्य में नहीं भी होती है वो भी मनुष्य अपनी मेहनत और लगन से हासिल कर लेता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल