1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chhath puja 2017: छठ पूजा के समय राशिनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Chhath puja 2017: छठ पूजा के समय राशिनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 26, 2017 08:48 am IST,  Updated : Oct 26, 2017 08:48 am IST

आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगली सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और इसके बाद व्रत का पारण किया जायेगा। अपनी राशि के अनुसार आपको आज छठ पूजा के दिन कौन-से उपाय करने चाहिए। जिसे आपको काम में सफलता मिलेे। जानिए

chhath puja- India TV Hindi
chhath puja

धर्म डेस्क: आज छठ पूजा है। जिसे दिवाली के बाद सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है जैसे छठ. छठी, डाला छठ, डाला पूजा, सूर्य षष्ठी। ये पर्व सूर्य और उसकी शक्ति को समर्पित होता है। यह त्योहार पूरे चार दिनों का होता है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना और आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगली सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और इसके बाद  व्रत का पारण किया जायेगा। अपनी राशि के अनुसार आपको आज छठ पूजा के दिन कौन-से उपाय करने चाहिए। जिसे आपको काम में सफलता मिलेे। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करें।

मेष राशि

  • अपने पैतृक घर में आज के दिन हाथ का हैंड पम्म लगवाना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपका भाग्योदय जल्द ही होगा।
  • अगर आप अविवाहित हैं तो 24 साल की उम्र तक या उससे पहले ही अपना विवाह कर लें।

वृष राशि

  • आज के दिन कच्चा, जटा वाला नारियल या नारियल का तेल और बादाम किसी धर्मस्थल पर देने से हर तरह के अशुभ प्रभावों से आपको मुक्ति मिलेगी।
  • आज के दिन किसी से कोई वस्तु न लें, अपितु जो भी करें अपने पैसों से करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

  • आज के दिन सबसे अच्छे से व्यवहार करें और हो सके तो बच्चों को कुछ दान स्वरूप दें। आपकी तरक्की ही तरक्की होगी।
  • आज के दिन किसी भी काम के लिये झूठ बोलने से बचें। नहीं तो आपके बनते काम भी बिगड़ जायेंगे।

कर्क राशि

  • आज के दिन लोहे या लकड़ी का कोई काम न करें, लेकिन सोने, चांदी या कपड़े से संबंधित कोई कार्य करने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है।
  • आज के दिन गरीबों को भोजन कराएं और भोजन में उन्हें गुड़ जरूर खिलाएं। आपके जीवन में मिठास घुल जायेगी और सब अच्छा ही अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें अन्य राशि के जातक क्या करें उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल