Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. छठ पूजा के दिन बन रहा है बहुत ही खास योग, हर इच्छा पूरी करने के लिए राशिनुसार करें ये काम

छठ पूजा के दिन बन रहा है बहुत ही खास योग, हर इच्छा पूरी करने के लिए राशिनुसार करें ये काम

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 12, 2018 09:44 pm IST, Updated : Nov 12, 2018 09:44 pm IST

छठ पूजा के साथ ही आज के दिन बहुत ही सुंदर और सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। ये योग आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस खास योग में आज छठ पूजा के दिन आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Chhath Puja- India TV Hindi
Chhath Puja

धर्म डेस्क: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा और महत्वपूर्ण दिन है। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव के तेज से शोभित छठ पूजा का ये त्योहार बीते 11 नवम्बर को शुरू हुआ था।

आज के दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जायेगा। फिर कल सुबह उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जायेगा। आपको बता दूं कि संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत, पारिवारिक सुख-समृद्धि और मान-सम्मान हेतु छठ पूजा का ये व्रत किया जाता है। छठ पूजा के साथ ही आज के दिन बहुत ही सुंदर और सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। ये योग आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस खास योग में आज छठ पूजा के दिन आपको कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

 

  • अगर आप कोई प्राइवेट जॉब करते हैं और आपके अन्दर प्रतिभा होते हुए भी आपको मन मुताबिक प्रोजेक्ट या ऑफिस में अच्छी पॉजिशन नहीं मिल पा रही है और आपके काम का फायदा दूसरे लोग उठा ले जाते हैं, तो आज के दिन अपने पिता को एक तांबे का सिक्का भेंट करें और सूर्यदेव के इस मंत्र का दो माला जप करें | मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'
  • आज के दिन ऐसा करने से ऑफिस में आपको अच्छी पॉजिशन मिलेगी और अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रोजेक्ट भी मिलेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है
  • अगर आप काफी समय से राजनीति से जुड़े हैं, लेकिन आपको कोई अच्छा पद नहीं मिल पा रहा है, तो आज शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें। आप चाहें तो धातु आदि पर बना सूर्य यंत्र ले सकते हैं या फिर स्वयं भोजपत्र पर सूर्य यंत्र बनाकर स्थापित कर सकते हैं। आज के दिन भोजपत्र पर अष्टगंध से अनार की कलम के द्वारा सबसे पहले एक वर्ग की आकृति बनाइये और उस वर्ग में 9 खाने बनाइये, यानी तीन कॉलम बनाने हैं और एक कॉलम में तीन खाने बनाने हैं।
  • अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान और ताकत बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के समय सूर्यदेव को प्रणाम करके, चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें- 'ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥' जप करते समय अपने सामने शिलाजीत का टुकड़ा रखें। इस प्रकार गायत्री मंत्र का जप करने के बाद उस शिलाजीत का अगले 45 दिनों तक थोड़ा-थोड़ा करके सेवन करें।
  • ऐसा करने से समाज में आपका मान-सम्मान और ताकत बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • अगर आपकी संतान का ट्रांसफर कहीं दूर अनचाही जगह पर हो रहा है, तो आज के दिन लाल गाय की सेवा करनी चाहिए। आज के दिन गेहूं को उबालकर, उसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर गाय को खिलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का ट्रांसफर किसी दूर जगह पर होने से रूक जायेगा और होगा तो मनचाही जगह पर होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कर्क राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • अगर आप अपनी संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको थोड़े-से गुड़ के मीठे चावल बनाकर सूर्यदेव को दिखाकर अपने मन्दिर में रखना चाहिए और सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है - 'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम: ।'
  • आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जप करने के बाद उन मीठे चावलों को प्रसाद के रूप में अपनी संतान को खाने के लिये दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या जो लोग कहानीकार, कवि, आर्टिस्ट या फिल्मों में काम करते हैं और उन्हें अपने काम में सही पहचान नहीं मिल पा रही है या आपका बना बनाया काम बिगड़ जाता है, तो आज के दिन आपको लाल फूल वाले पौधे को प्रणाम करना चाहिए और उसमें जल चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने काम में पहचान मिलेगी और आपका काम बिना किसी अड़चन के पूरा हो जायेगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार कन्या राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • अगर आप अपना तेज कायम रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शाम के समय एक लोटे में जल लेकर, उसमें एक लाल रंग का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए और दोनों हाथ जोड़कर सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका तेज कायम रहेगा।.... बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।
  • अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और आपको अपनी नौकरी में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है या आपका प्रमोशन होते-होते अटक गया है तो आज के दिन आपको सूर्यदेव के इस विशेष मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है - 'ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।' आज के दिन ऐसा करने से आपकी नौकरी में जो भी परेशानी आ रही है, उससे आपको छुटकारा मिलेगा और आपका प्रमोशन भी जल्द ही होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष लाभकारी है।

Chhath Puja 2018: छठ पूजा के तीसरे दिन इस शुभ मुहूर्त में दें डूबते हुए सूर्य को दें अर्ध्य, साथ ही जाने पूजा विधि

13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

Chhath Puja 2018: 13 नवंबर को छठ पूजा के दिन राशिनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement