1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 16 February 2021: बसंत पंचमी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 16 February 2021: बसंत पंचमी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 06:12 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन मंगलवार है। इसके साथ ही बसंत पंचमी है । आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 16 February 2021: बसंत पंचमी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 16 February 2021: बसंत पंचमी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल Image Source : INDIA TV

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन मंगलवार है। पंचमी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगी | इसके साथ ही बसंत पंचमी है | बसंत पंचमी से रतिकाम महोत्सव भी शुरू हो जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।   

आज का शुभ मुहूर्त

शुभ योग- देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक 

रेवती नक्षत्र - रात 8 बजकर 57 मिनट
पंचक समाप्त- 11 फरवरी की देर रात 2 बजकर 11 मिनट से शुरू होने वाले पंचक 16 फरवरी रात 8 बजकर 57 मिनट पर समाप्त भी हो जायेंगे

व्रत- बसंत पंचमी
माघ शुक्ल पक्ष की उदया पंचमी तिथि बसंत पंचमी से बसंतोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। 

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

आज का राहुकाल

दिल्ली-  दोपहर बाद 03:24 से शाम 04:48 तक                    

मुबंई-   दोपहर बाद 03:46 से शाम 05:13 तक             
चंड़ीगढ़- दोपहर बाद 03:24 से शाम 04:47 तक   

लखनऊ -   दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:34 तक  
भोपाल - दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:51 तक

कोलकाता -   दोपहर 02:42 से शाम 04:08 तक  

अहमदाबाद-   दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:10 तक     
चेन्नई-    दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:47 तक

Mahashivratri 2021: जानिए कब है महाशिवरात्रि, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 7 बजकर 2 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 6 बजकर 19 मिनट

चंद्रोदय का समय:   सुबह 9  बजकर 51 मिनट
चंद्रास्त का समय: शाम 10 बजकर 27 मिनट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल