1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 20 July 2021: देवशयनी एकादशी व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 20 July 2021: देवशयनी एकादशी व्रत, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 19, 2021 07:51 pm IST,  Updated : Jul 19, 2021 07:51 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 20 जुलाई 2021- India TV Hindi
पंचांग 20 जुलाई 2021 Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हरिशयनी एकादशी का व्रत किया जायेगा साथ ही चातुर्मास की भी शुरुआत हो जायेगी। शाम 7 बजकर 35 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही रात 8 बजकर 33 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 55 मिनट पर मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त 

शुक्ल योग - शाम 7 बजकर 35 मिनट तक
अनुराधा नक्षत्र - रात 8 बजकर 33 मिनट तक
मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे - शाम 5 बजकर 55 मिनट पर

व्रत और त्योहार
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, जो 20 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन हरिश्यनी एकादशी या देवशयनी एकादशी का व्रत किया जायेगा और इसके अगले दिन यानि कि 21 जुलाई को प्रदोष व्रत किया जायेगा 

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 19 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 49 मिनट 
चंद्रोदय- दोपहर 3 बजकर 10 मिनट 
चंद्रास्त- देर रात 2 बजकर 8 मिनट (21 जुलाई) 

आज का राहुकाल
दिल्ली - दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:36 तक
मुंबई - शाम 04:02 से शाम 05:40 तक
चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:56 से शाम 05:40 तक
लखनऊ - दोपहर बाद 03:36 से शाम 05:18 तक
भोपाल - दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:27 तक
कोलकाता - दोपहर बाद 03:03 से शाम 04:43 तक
अहमदाबाद - दोपहर बाद 04:06 से शाम 05:46 तक
चेन्नई - दोपहर बाद 03:27 से शाम 05:03 तक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल