1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 5 July 2021: योगिनी एकादशी व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 5 July 2021: योगिनी एकादशी व्रत, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 06:07 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 5 जुलाई 2021  - India TV Hindi
पंचांग 5 जुलाई 2021   Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन सोमवार है। एकादशी तिथि रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में। 

आज का शुभ मुहूर्त 

एकादशी तिथि - रात 10 बजकर 30 मिनट तक
धृति योग - दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक
भरणी नक्षत्र - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक

व्रत और त्योहार
आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा। इस बार योगिनी एकादशी का व्रत 5 जुलाई को है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और शांति का घर में आगमन होता है।

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 13 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 53 मिनट 
चंद्रोदय- रात 2 बजकर 8 मिनट (6 जुलाई)
चंद्रास्त- रात 2 बजकर 57 मिनट 

आज का राहुकाल
दिल्ली - सुबह 07:13 से सुबह 08:57 तक
मुंबई - सुबह 07:46 से सुबह 09:25 तक
चंडीगढ़ - सुबह 07:10 से सुबह 08:56 तक
लखनऊ - सुबह 07:01 से सुबह 08:44 तक
भोपाल - सुबह 07:21 से सुबह 09:02 तक
कोलकाता - सुबह 06:38 से सुबह 08:19 तक
अहमदाबाद - सुबह 07:40 से सुबह 09:21 तक
चेन्नई - सुबह 07:24 से सुबह 09:00 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल