1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 75 शुभ योग वाला साल: नवंबर में सबसे ज्‍यादा,सितंबर में सबसे कम बजेगी शहनाई

75 शुभ योग वाला साल: नवंबर में सबसे ज्‍यादा,सितंबर में सबसे कम बजेगी शहनाई

 Written By: Rajesh Yadav
 Published : Dec 30, 2015 12:14 pm IST,  Updated : Dec 30, 2015 03:34 pm IST

धर्म डेस्क: अगर आप अपने बच्चे की शादी की डेट फिक्स करने जा रहे तो साल 2016 में विवाह के कुल 75 शुभ योग बन रहे हैं।

marriages- India TV Hindi
marriages

धर्म डेस्‍क : अगर आप अपने बच्‍चे की शादी की डेट फिक्‍स करने जा रहे तो साल 2016 में विवाह के कुल 75 शुभ योग बन रहे हैं,ऐसे में आप अपने हिसाब से उचित महीना देखकर अपने बच्‍चे की कुंडली के अनुसार विवाह की शुभ तारीख तय कर सकते हैं।

नवंबर में होंगे सबसे अधिक विवाह

साल 2016 में विवाह के लिहाज से नवंबर माह में सबसे अधिक विवाह होंगे। इस माह कुल 13 शुभ योग पढ़ रहे हैं।

मई जून में कोई शुभ मुहूर्त नहीं,सितंबर में केवल तीन दिन

ज्‍योतिष विद़वानों के अनुसार इस साल मई और जून में विवाह लायक कोई शुभ मुहूर्त नहीं पड़ रहा है,जबकि सितंबर में केवल तीन दिन ही शुभ मुहूर्त है। हालांकि बाकी सभी महिनों में शुभ मुहूर्त है।

2016 के महीनों में बन रहे हैं शुभ मुहूर्त

जनवरी सात दिन : 16,17,19,20,27,28 और 29

फरवरी 10 दिन :2,4,5,11,15,16,17,22,24, और 25

मार्च 4 दिन : 2,3,4 और 5

अप्रैल 7 दिन  - 16,17,18,19,20,22, और 23

जुलाई में 8 दिन :13,14,19,20,21,24,25, और 29

अगस्‍त में 9 दिन : 4,6,7,8,9,18,21,25, और 26

सितंबर में 3 दिन : 2,3 और 4

अक्‍टूबर 6 दिन :10,11,14,19,20, और 25

नवंबर 13 दिन : 1,2,4,7,8,11,12,14,16,23,24,25,30

दिसंबर 8दिन : 1,3,4,8,9,10,12,13

माना जाता है कि शुभ समय में किया गया कार्य फलदायी होता है इसलिए विवाह आदि शुभ कामों को शास्‍त्रों के अनुसार बताए गए शुभ मुहूर्त के समय ही करना चाहिए,जिससे किया गया कार्य सही तरीके से हो सके और उसका परिणाम भी सही मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल