1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2018: धनतेरस पर हनुमान जयंती का शुभ संयोग, राशिनुसार ये उपाय करके करें बजरंगबली को प्रसन्न

Dhanteras 2018: धनतेरस पर हनुमान जयंती का शुभ संयोग, राशिनुसार ये उपाय करके करें बजरंगबली को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 03, 2018 04:17 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 08:43 am IST

कुछ लोग हनुमान जयंती आज के दिन, यानी कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हुआ था। ग्रन्थों में इन दोनों का ही उल्लेख मिलता है, लेकिन इन दोनों के कारणों में भिन्नता देखने को मिलती

Hanuman Jayanti
Hanuman Jayanti

मिथुन राशि
अगर आपको हर वक्त किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, तो आज के दिन आपको सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको हर प्रकार के भय से छुटकारा मिलेगा। वैसे तो ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप अपने ऊपर चढ़े कर्ज के बोझ को लेकर परेशान हैं और उसे जल्द से जल्द उतारना चाहते हैं तो इसके लिये आज का दिन बड़ा ही अच्छा है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में अगर आप कुछ पैसा लौटायेंगे, तो आपका कर्ज जल्द ही उतर जायेगा। अगर आपके पास लौटाने के लिये अभी पैसा नहीं है तो केवल एक रुपया ही लौटायें, लेकिन लौटायें जरूर। साथ ही ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके ऊपर चढ़ा कर्ज जल्द ही उतर जायेगा। वैसे तो ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल