1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 9 फरवरी को बन रहा है खास नक्षत्र, करें ये उपाय हो जाएंगे मालामाल

9 फरवरी को बन रहा है खास नक्षत्र, करें ये उपाय हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2018 08:13 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 08:13 pm IST

अगर आपको सरकारी नौकरी की चाह हैं। इसके साथ ही धन लाभ और अच्छा बिजनेस के साथ-साथ परिवार में खुशी चाहते हैं तो 9 फरवरी के दिन अनुराधा नक्षत्र में ये उपाय करें। इससे आपको जरुर लाभ मिलेगा।

anuradha nakshtra
anuradha nakshtra

धन प्राप्ति के लिए
यदि आपके घर में धन का अभाव रहता है या आपके पास धन अधिक समय तक नहीं टिकता, तो अनुराधा नक्षत्र में अपने हाथ की लंबाई के बराबर एक काला धागा और एक कोयला लें। अब काले धागे से उस कोयले को बांधकर, एक कपड़े में लपेटकर अपने धन वाले स्थान पर रख दें या अनुराधा नक्षत्र में पूरे दिन अपनी जेब में उस कोयले को रखें। ऐसा करने से आपके पास धन का कभी अभाव नहीं होगा।

बिजनेस के लिए
यदि आपके निवास स्थान पर या आपके बिजनेस पर किसी की बुरी नजर लग गई है और आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो अनुराधा नक्षत्र में पूरे दिन काले चने को पानी में भिगो दें। अब उस भिगोये हुए काले चने के साथ थोड़ी-सी साबुत काली उड़द, काली हल्दी और थोड़ी-सी सरसों लें और एक काले कपड़े में उन्हें एक साथ बांध लें। अब उस पोटली को किसी नदी या तालाब में बहा दें। अगर उस पानी में मछलियां हों, तो और भी अच्छा है। ऐसा करने से आपके घर और बिजनेस की खुशियों को किसी की नजर नहीं लगेगी।

विदेश घूमने की इच्छा
यदि आपकी विदेश घूमने की इच्छा है, लेकिन हर बार यात्रा में कोई न कोई बाधा आ जाती है, तो अनुराधा नक्षत्र में 200 ग्राम काले तिल पिस लें और उसमें गुड़ मिलाकर लड्डू बना लें। अब उन लड्डूओं को काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल