1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 4 साल बाद चंद्रग्रहण मुक्त मनेगी हनुमान जंयती, इन उपायों से करें पवनपुत्र को प्रसन्न

4 साल बाद चंद्रग्रहण मुक्त मनेगी हनुमान जंयती, इन उपायों से करें पवनपुत्र को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2017 07:53 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 08:02 am IST

ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार हनुमान जयंती में राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का हो गए हैं जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण हनुमान जयंती भक्तों के लिए विशेष फलद

lord hanuman- India TV Hindi
lord hanuman

धर्म डेस्क: इस साल हनुमान जयंती पर विशेष योग बन रहे हैं। चार साल बाद इस बार संकट मोचन की जयंती चंद्रग्रहण से मुक्त मनेगी। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार को पड़ रही हनुमान जयंती में राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का होगा, जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण हनुमान जयंती भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगी। हुनमान जयंती 11 अप्रैल, मंगलाव को पड़ रही है।  

ये भी पढ़े

ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार इस दिन हनुमान संबंधी उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके साथ ही अगर किसी काम में असफलता प्राप्त हो रही है। तो इस दिन उपाय करने से आपको लाभ मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार हनुमान जयंती में राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का हो गए हैं जिसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। विशेष योग होने के कारण हनुमान जयंती भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगी। ऐसा संयोग पूरे 120 साल बाद बना है। जोकि सभी के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दिन ये उपाय करने से आपको लाभ मिलेगा। जानिए इन उपायों के बारें में।

  •  हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल