1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत और रवि योग एक साथ, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

प्रदोष व्रत और रवि योग एक साथ, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Nov 30, 2017 05:26 pm IST

आज के दिन प्रदोष व्रत और रवि योग के संयोग से किस राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए और उस उपाय को करने का सही वक्त क्या होगा। जानिए

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आपकी जन्मपत्रिका में इस समय सूर्यदेव दूसरे, चन्द्रमा सातवें और मंगल पहले स्थान पर है। ग्रहों की अच्छी स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सवा दो किलो साबुत अक्षत, यानी चावल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और उन चावलों को चढ़ाने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने के लिये आपकी राशि की स्थिति के अनुसार सही समय होगा- दोपहर 03:45 से शाम 04:05 तक।

वृश्चिक राशि
आपकी जन्मपत्रिका में इस समय सूर्यदेव पहले, चन्द्रमा छठे और मंगल बारहवें स्थान पर है। ग्रहों के अच्छे फल पाने के लिए भगवान शंकर के साथ वाहन नंदी जी पूजा करें और सेवा भाव से बैल को हरा चारा खिलाएं। आपकी मानसिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। चारा खिलाने के लिये सही समय होगा- शाम 04:45 मिनट से शाम 05 बजे तक।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल