1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 3 साल बाद मकर संक्रांति 14 को, एक दिन पहले करें ये उपाय तो हो जाएंगे करोड़पति

3 साल बाद मकर संक्रांति 14 को, एक दिन पहले करें ये उपाय तो हो जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2017 12:20 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 12:20 pm IST

इस दिन धन-संपत्ति के लिए अच्छा दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे कि कमल का फूल, मिठाई, सिंदूर आदि अर्पित करना शुभ होगा। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। जानिए इन उपाय के बारें में।

maa lakshmi- India TV Hindi
maa lakshmi

धर्म डेस्क: साल का पहला पुष्य नक्षत्र मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी की 13 जनवरी को पड़ रहा है। यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। जो कि शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है।

ये भी पढ़े-

पुष्य नक्षत्र और शुक्रवार एक दिन होने के कारण यह दिन बहुत ही शुभ है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर वह आपके ऊपर अपनी कृपा जरुर करती है।

12 जनवरी की रात 2 बजकर 32 मिनट से यह शुभ योग प्रारम्भ होगा जो कि 13 जनवरी को रात 1 बजकर 47 मिनट में खत्म होगा। जिसके कारण 13 जनवरी को दिनभर पुष्य योग होगा। इस दिन धन-संपत्ति के लिए अच्छा दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे कि कमल का फूल, मिठाई, सिंदूर आदि अर्पित करना शुभ होगा। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। जानिए इन उपाय के बारें में।

  • इस दिन माता लक्ष्मी को प्रिय वस्तुएं चढ़ाने से वह खुश होती है। इसके लिए जल्दी सुबह स्नान कर कमल का फूल और मिठाई लेकर मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर अर्पित करें।
  • लक्ष्मी की पूजा करते समय चांदी का सिक्का रखें। बाद में इन्हें अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
  • मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से भी मां की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला दूध भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे आपको धन लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल