1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को करें पीपल के ये चमत्कारी टोटके, खुल जाएगा आपका भाग्य

शनिवार को करें पीपल के ये चमत्कारी टोटके, खुल जाएगा आपका भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2018 09:55 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 11:23 pm IST

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय करने से आपकी हर समस्या दूर होगी, आपका मंदा चल रहा व्यापार फिर से गति पकड़ने लगेगा और आपके लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे हो जायेंगे। साथ ही पीपल के पेड़ की पूजा से आपको जीवन में सारी खुशियां हासिल होंगी।

pipal
pipal

खुशियों में बरकरार
अपने जीवन में खुशियां बरकरार रखने के लिये प्रत्येक शनिवार के दिन आटे का दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं। तेल के दीपक में पड़ी हुई बत्ती लगानी चाहिए। दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ को दोनों हाथों से स्पर्श करके अपने माथे पर लगाएं। आपकी खुशियां यूं ही बनी रहेंगी।

गलत काम से मुक्ति
अगर आपको अपने किसी पुराने काम का पछतावा हो और अब आप उस गलती को सुधारकर उसका पश्चाताप करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन एक लोटा जल लें और उसमें थोड़ा-सा दूध, शक्कर, शहद और काले तिल डालकर पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें। साथ ही एक गुड़ की डली भी रख दें। यह उपाय आप लगातार पांच शनिवार तक करें। आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

पितर दोष से मुक्ति
पितर दोष से मुक्ति के लिये और उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहे, इसके लिये एक लोटे में जल लेकर उसमें दूध डालें। साथ ही 4 बताशे, 2 लौंग और कुछ काले तिल भी उसमें डाल लें। सुबह स्नान के बाद पीपल की जड़ में जलाभिषेक करें और 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल