1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र स्पेशल: ऐसे करें मां दुर्गा के दूसरें स्वरुप माता चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्र स्पेशल: ऐसे करें मां दुर्गा के दूसरें स्वरुप माता चंद्रघंटा की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2016 02:05 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 02:05 pm IST

माना जाता है कि मां के दस हाथ हैं जिनमें इन्होंने शंख, कमल, धनुष-बाण, तलवार, कमंडल, त्रिशूल, गदा आदि शस्त्र धारण किया हुआ है। जानिए पूजा-विधि के बारें में।

chandraghanta maa
chandraghanta maa

ऐसे करें पूजा

सबसे पहले जिन देवी-देवताओ एवं गणों व योगिनियों को आपने कलश में आमंत्रित किया है। उन्हें दूध, दही, घृत और शहद से स्नान कराएं। इसके बाद इन पर फूल, अक्षत, रोली, चंदन और मां को दूध या इससे बनी हुई कोई मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसके बाद आचमन करें फिर पान, सुपारी  और कुछ दक्षिणा रखकर चढ़ाएं। इसके बाद अपने हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करते हुए इस मंत्र का उच्चारण कर मां का ध्यान करें।

पिण्डज प्रवरारुढ़ा चण्डकोपास्त्र कैर्युता |
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्र घंष्टेति विश्रुता ||

साथ ही किसी कन्या को बुलाकर पूजा कर भोजन में दही और हलवा खिलाएं को मां जल्द ही प्रसन्न होगी। शाम को रोज मां की आरती करना न भूलें ।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल